Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asphalting of the road on Kotwali Road

Dehradun News: कोतवाली रोड पर सड़क का हुआ डामरीकरण

Sun, 14 Dec 2025 02:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Asphalting of the road on Kotwali Road
डामरीकरण के बाद कोतवाली रोड। संवाद
कोतवाली रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क का डामरीकरण कर दिया गया है। इससे स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। कई माह से खोदाई के बाद सड़क पर धूल-मिट्टी उड़ रही थी। इससे बच्चे और वयस्क बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे थे। कोतवाली रोड पर शहर के बड़े निजी स्कूल हैं। कार्यदायी संस्था ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा था लेकिन डामरीकरण नहीं कराया था। सड़क पर दिनभर धूल-मिट्टी उड़ रही थी। इससे स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे परेशान हो रहे थे। दोपहिया वाहन चालक उड़ते धूल के गुबारों के बीच संतुलन खो देते थे। बच्चे और वयस्क बीमार भी पड़ रहे थे। अमर उजाला सड़क से अस्पताल तक का हाल खबरों के माध्यम से बयां कर रहा था। शुक्रवार शाम को सड़क का डामरीकरण कर दिया गया। इससे स्कूल के बच्चों और अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक अमित सैनी ने बताया कि सड़क का डामरीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed