{"_id":"5e0a56968ebc3e87b402ef87","slug":"asmita-won-gold-in-yuvaphoriya-2019-dehradun-news-drn3311540104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्मिता ने युवफोरिया-2019 में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्मिता ने युवफोरिया-2019 में जीता गोल्ड
विज्ञापन
अमृतसर गुरूनानक यूनिवर्सिटी में आयोजित यूफोरिया कार्यक्रम में पस्तुति देते उत्तराखंड के कलाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून यूनिवर्सिटी की छात्रा अस्मिता बडोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35वें नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल युवफोरिया-2019 में गोल्ड मेडल जीता। इसका आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में किया गया था।
25 से 29 दिसंबर तक चले इस फेस्टिवल का रविवार को समापन हुआ। फेस्टिवल में उत्तराखंड से दून यूनिवर्सिटी, कुमाऊं यूनिवर्सिटी तथा गढ़वाल यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया। जिसमें दून यूनिवर्सिटी की अस्मिता बड़ोनी ने वाग्मिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ फेस्टिवल के पहले दिन निकाली गई झांकी में भी दून यूनिवर्सिटी को पांचवां स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री एसटी राजिंदर सिंह बाजवा थे। पांच दिवसीय फेस्टिवल में वाग्मिता, वाद-विवाद, क्विज, संगीत, नृत्य आदि प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें उत्तर भारत के 37 विश्वविद्यालयों के 1500 छात्रों ने हिस्सा लिया। दून यूनिवर्सिटी के डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि इस उत्तरी क्षेत्र के युवा उत्सव के विजेता एमिटी विश्वविद्यालय में होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे।