फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asha health workers warned of secretariat siege

आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दी सचिवालय घेराव की चेतावनी

Sat, 27 Feb 2021 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Asha health workers warned of secretariat siege
स्वास्‍थ्य महानिदेशालय में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
सीटू से संबंधित उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन की जिला कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती को सौंपा। यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वह सचिवालय घेराव करेंगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीन वर्षों से आशाओं के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं को 11 हजार रुपये सम्मान राशि दी जा रही है, लेकिन आशाओं को इससे वंचित रखा गया है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा आशाओं को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की घोषणा की गई थी। इसका शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा आशाओं को स्वास्थ्य कर्मचारी घोषित करने, सभी आशा कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य बीमा कराने, कीड़े मारने की दवाई का वितरण करने का मानदेय 200 रुपये प्रतिदिन करने, आशा कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद उसके परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

इस अवस पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, रविन्द्र नौडियाल, यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सुनीता चौहान, कलावती चंदोला, नीरज यादव, अनित अग्रवाल, लोकेश, मिनाक्षी, नीरा कंडारी, आशा चौधरी, धर्मिष्ठा, बबिता शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed