फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   asaram birthday dehradun

आसाराम के अवतरण दिवस पर ये क्या हुआ?

Mon, 21 Apr 2014 03:13 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Apr 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
asaram birthday dehradun

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित आश्रम में आसाराम के 74वें अवतरण दिवस पर रविवार को पूजन आदि कार्यक्रम हुए, लेकिन पुरानी रंगत नदारद रही।

विज्ञापन


हर बार जैसी रौनक नहीं दिखी
कार्यक्रम में बेहद कम श्रद्घालु पहुंचे और हर बार जैसी सजावट भी नहीं दिखी। बोर्ड गेट पर अवतरण दिवस का न बोर्ड था, न भजनों की गूंज सुनाई दी। हालांकि समर्थकों का कहना था कि उनकी आज भी आसाराम में पूरी श्रद्घा है।
विज्ञापन


बस खुले तौर पर सामने नहीं आ रहे हैं। जुटे श्रद्धालुओं ने स्वस्थ रहे गुरुदेव जी, आयु लंबी हो, ऐसी भक्ति कीजिए जो दिन-दिन बढ़ती जाए... जैसी लाइनों के साथ आसाराम की लंबी आयु की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसाराम पर हमारी श्रद्घा बनी रहेगी

asaram birthday dehradun

आश्रम के एक कोने में बैठी जप कर रही चकराता रोड की रानी श्रीवास्तव ने कहा, मैं ही नहीं, सभी समर्थक आज भी उन्हें पूजते हैं, तभी तो घर पर उनकी तस्वीर आज भी टंगी है।

बस खुले तौर पर सामने नहीं आ रहे, लेकिन जल्द आएंगे। कई लोगों ने मुझसे बापू की किताब लेने से मना कर दिया, लेकिन कोई नहीं, हमारी श्रद्धा अपनी जगह है, जो बनी रहेगी।

आरोपों पर जरा भी भरोसा नहीं

asaram birthday dehradun

चंदरनगर निवासी बसंती बेटियों कविता, जाह्नवी और बेटे नारायण संग आश्रम में पहुंचीं। इनके पूरे परिवार ने दीक्षा ले रखी है।

बड़ी बेटी कविता ने कहा कि मुझे बापू पर लगे आरोपों पर जरा भी भरोसा नहीं।

बापू खुद हमें इंद्रियों पर नियंत्रण रखने की शिक्षा देते हैं। वो भला ऐसा कैसे कर सकते हैं। बसंती ने बताया कि आश्रम पहुंचने पर ही बेटे का नाम नारायण रखा। बापू के आशीर्वाद से ही नारायण की सेहत सुधरी है।

गुरु में दोष नहीं देखा जाता

asaram birthday dehradun

करनपुर निवासी विपिन भी सात वर्षों से लगातार आश्रम आ रहे हैं। विपिन के मुताबिक गुरु में कभी दोष नहीं देखते।

उनके अच्छे काम देख उनसे सीखा जाता है। श्रद्धा में वैसे भी व्यक्ति को किसी में बुराई नहीं दिखती। हमें गुरुदेव से अच्छी बातें सीखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed