{"_id":"65e8bf6ea00e940ec409e854","slug":"as-per-the-arrangement-a-teacher-was-posted-in-government-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-365666-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्राथमिक विद्यालय बागनी में व्यवस्था के तहत शिक्षक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्राथमिक विद्यालय बागनी में व्यवस्था के तहत शिक्षक तैनात
विज्ञापन
I- बीते 29 फरवरी से स्कूल में लटके थे ताले
I
I- विद्यालय में पठन-पाठन हो रहा था प्रभावितI
विकासखंड चकराता के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागनी में बुधवार को व्यवस्था के तहत शिक्षक की तैनाती कर दी गई। विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य शुरू हो गया है।
विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका के बाल्य अवकाश पर चले जाने से बीते 29 फरवरी से स्कूल में ताले लटके हुए थे। रोजाना छात्र बैरंग लौट रहे थे। 28 छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा था। इससे अभिभावकों में भारी रोष था। उन्होंने शीघ्र शिक्षक की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उच्चाधिकारियों से भी इसकी शिकायत की थी। खंड शिक्षा अधिकारी चकराता बुशरा ने बताया कि व्यवस्था के तहत प्राथमिक विद्यालय कांडोई भरम में तैनात शिक्षक श्याम सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। निकटवर्ती विद्यालय बेगी और डींडा खेड़ा में तैनात शिक्षकों को क्रमश: 15 और 10 दिन तक व्यवस्था के तहत अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए थे, जिनके आदेश का पालन न करने से यह स्थित उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षकों का पूर्व में ही स्पष्टीकरण तलब किया जा चुका है। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी सूरत में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
उधर, पीटीए अध्यक्ष रतिया, अभिभावक बचन सिंह, अजब सिंह, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद चौहान ने कहा कि यदि नियमित रूप से पढ़ाई नहीं हुई तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आरोप लगाया कि विभागीय हीलाहवाली के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई।