फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As part of the ongoing exercise for the construction of the

Dehradun News: अधिकारियों ने दो किमी मार्ग की चौड़ाई की नापजोख की

Tue, 01 Oct 2024 04:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
As part of the ongoing exercise for the construction of the
Iत्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में बाधा बन रही सड़क की कम चौड़ाई
विज्ञापन

I

I टीम ने फेडीज पुल से हटाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षणI

हिमाचल की सीमा से सटे क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाले त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए चल रही कवायद के तहत क्षेत्र के फेडीज पुल से लेकर ग्राम हटाल तक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया गया। इस दौरान लगभग दो किलोमीटर तक मार्ग की चौड़ाई की नापजोख की गई।


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग को दो लेन में बनाया जाना है। राजस्व विभाग के नक्शे में सड़क की चौड़ाई 20 मीटर अंकित है। लेकिन, मौके पर सड़क की चौड़ाई कहीं सात मीटर तो कहीं पांच मीटर है। इसी असमंजस को दूर करने के लिए तहसील प्रशासन, लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला व पुलिस की टीम ने सड़क का निरीक्षण किया। कानूनगो भीमदत्त जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जमीन की नापजोख पूरा करके लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़क पर कराए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लोनिवि के सहायक अभियंता नवीन पांडेय, अवर अभियंता हिमांशु, त्यूणी के थाना प्रभारी आशीष रवियान, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण एजेंसी के अभियंता वीरेंद्र नेस्टा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed