फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As Dhanteras and Diwali approach, the markets are

Dehradun News: धनतेरस के लिए सजा बर्तन का बाजार, ज्वेलर्स शॉप भी गुलजार

Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
As Dhanteras and Diwali approach, the markets are
Iकई शोरूम पर चल रही कार और दोपहिया वाहन की वेटिंगI
विज्ञापन




धनतेरस और दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। विशेष शुभ नक्षत्र होने से लोग खरीदारी के लिए ज्यादा उत्साहित हैं। आलम यह है कि बर्तन के बाजारों में बुकिंग चल रही है। वहीं, कार के लिए शोरूम में लंबी वेटिंग है, तो ज्वेलर्स के यहां भी बुकिंग शुरू हो गई है।

दीपावली पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पं. विजेंद्र ममगई ने बताया कि दीपावली पर लोग नए बर्तन, गाड़ी, ज्वेलरी आदि सामानों की खरीद करते है। शनिवार से शुरू हुए पुष्य नक्षत्र से दिव्य योगों का संयोग आगामी 14 नवंबर तक रहेगा। इसमें नई दुकान, व्यापार, सोने की खरीद, भूमि, यंत्र, सिक्के आदि की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन








Iतांबे, पीतल व कांसे की बर्तन भी पसंद कर रहे महानगरवासीI

धनतेरस पर नए बर्तन की खरीदारी लोग शुभ मानते हैं। महानगर में बर्तनों के कारोबार से करीब 80 लोग जुड़े हैं। राजोर रोड सुशील स्टोर के राज किरण जैन ने बताया कि हापुड, मुरादाबाद से बर्तनों को मंगाया गया हैं। इस बार बर्तनों पर प्रति किलो 20 से 30 रुपये का इजाफा है। चम्मच, कटोरी, गिलास सेट, कुकर, और बाल्टी की खूब खरीद हो रही है। इसके अलावा तांबे, कांसे व पीतल के बर्तनों की भी अच्छी खासी खरीद ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iखरीद रहे गणेश मूर्ति और चांदी के कछुएI



लोकल ब्रांड ज्वेलर्स के कपूर ने बताया कि लोग गणेश मूर्ति, सोने की चैन, चांदी का लोटा, चांदी के कछुए, भगवान शिव की मूर्ति की ज्यादा बुकिंग किए हैं। ज्वैलर्स के अमित गुप्ता ने बताया कि बाजार में अच्छी मांग है। सोने की रिंग, रिंग व गले के हार की खरीद की जा रही है। ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑडर, ऑफर भी जा रहे हैं। उधर, तनिष्क शोरूम के एरिया सेल्स मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि त्योहार को देखते हुए कई तरह के कलेक्शन बाजार में उतारे गए हैं। बीते साल की अपेक्षा 50 से 60 फीसदी खरीद हो रही है। ग्राहकों के लिए पुरानी ज्वैलरी एक्सचेंज ऑफर भी शुरू किया गया है।

Iचारपहिया की लंबी वेटिंग, दोपहिया में 30 से 35 दिनों का इंतजारI



ओबेराय मोटर्स के राघव ओबेराय ने बताया कि त्योहारी सीजन में हर बार की तरह ही लोग खूब चारपहिया गाड़ी खरीदना पसंद कर रहे हैं। बीते सोमवार से आगामी रविवार तक करीब दो सौ कार की डिलीवर कर दी जाएगी। वहीं, 250 कार अभी वेटिंग में चल रही हैं। टू व्हीलर एजेंसी के स्वामी रजत सिंह ने बताया कि इस बार बाजार में टू व्हीलर के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की ज्यादा मांग है। 125, रेडर को लोग खूब खरीद रहे हैं। वहीं, टीवीएस की आईक्यूब इलेक्ट्रा की 30 से 35 दिन की वेटिंग चल रही है।


- मशीन, हीटर व एलईडी की हो रही खरीद



महानगर के बाजार, धामावाला, धर्मपुर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी जमकर हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के नमन ने बताया कि मशीन, रेफ्रिजरेटर, हीटर, एलईडी की ज्यादा खरीद हो रही है। कंपनियों के ब्रांड पर कई तरह की स्कीम भी की गई है। त्योहार में अभी कुछ समय है। जैसे-जैसे समय नजदीक आएगा, खरीद की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed