भीमलाल आर्य का सीएम पर हमला, बोले 'अब वादे से पलट रहे रावत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से निष्कासित एवं पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर फिर हमला बोला है। कहा कि लालबत्ती नहीं सीएम ने उनके क्षेत्र को पिछड़ा घोषित करने का वादा किया था, लेकिन अब रावत अपने वादे से पलट रहे हैं। वह अपनी मांग को लेकर आज बीजापुर गेस्ट हाउस पर धरना देंगे।
भीमलाल शुक्रवार को जौरासी जबरदस्तपुर गांव में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार गिरने के दौरान वादा दिलाया था कि वह उनके क्षेत्र को पिछड़ा घोषित करेंगे। जिससे यहां का संपूर्ण विकास हो सके, लेकिन सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अपने इस वादे को भूल गए और वादा पूरा नहीं किया।
आर्य ने कहा कि उन्हें लालबत्ती देकर राज्य अवस्थापन एवं औद्योगिक विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन आज तक उन्होंने इस पद का लाभ ही नहीं लिया है। उनके लिए पहले उनका क्षेत्र है। जिसके लिए वह शनिवार को मुख्यमंत्री के बीजापुर गेस्ट हाउस में धरना देंगे।
अल्पसंख्यकों को भूल गई मोदी सरकार: आर्य
आर्य ने कहा कि मोदी सरकार बनने में अल्पसंख्यकों को विशेष योगदान रहा था, लेकिन केंद्र सरकार अब अल्पसंख्यकों को भूल गई है। जिससे अल्पसंख्यक विभिन्न योजनाओं से आज महरूम हो गए हैं। भाजपा की तानाशाही को देखते हुए उन्होंने पार्टी इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि नष्ट फसलों का मुख्यमंत्री से बातकर मुआवजा दिलाया जाएगा। इससे पूर्व आर्य ने गांव में स्थित मजार पर मत्था भी टेका। इस मौके पर डा. कृपाल सिंह रावत, देव सिंह बिष्ट, शमीम अहमद, अब्दुल जब्बार, राव जाहिद अली, मोहम्मद इकराम, देवी प्रसाद ब्यास आदि मौजूद रहे।