फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artists scattered the fascinating culture of folk culture

हिमजन कल्याण सभा के वार्षिकोत्सव में रही नाच-गाने की धूम

Mon, 20 Jan 2020 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Artists scattered the fascinating culture of folk culture
हिमजन कल्याण सभा पछवादून के वार्षिक मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते लोग? - फोटो : VIKAS NAGAR
हिमजन कल्याण सभा पछवादून के 32वें वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा बिखेरी। बाईपास रोड स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में अजमेर सिंह राणा शामिल हुए।
विज्ञापन

हाईलैंड स्कॉलर्स स्कूल के छात्रों ने हिमाचली संस्कृति की छटा बिखेरी। द्रोण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हिमाचली के साथी ही पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति के संवर्धन में अहम भूमिका निभाने पर वयोवृद्ध ज्ञान चंद, शौद्धा देवी, कन्हैया राम, कांता देवी, ज्ञान चंद, भाग सिंह, जुल्फी राम, संतराम चंदेल, जय देवी, शांति देवी को सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर वैष्णवी डोगरा, प्रिंस राणा, कोमल, अंकित कुमार, निखिल को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य आशा चौहान, अनूप कुमार, अनिल कुमार, नेहा देवी, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, मोनू जसवाल, रणजीत सिंह, प्रियंका डोगरा, किरण राणा, नेकराम को सम्मानित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रिया, अक्षिता, पूजा, मैथली ठाकुर, अपर्णा राणा, अंजू गुलेरिया, मंजू राणा को पुरुस्कृत किया गया। संचालन प्रदीप ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, गढ़वाल सभा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, सूरत सिंह चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजू, सभा के अध्यक्ष जगदीश चंद्र, कृष्ण चंद लखरवाल, बेलीराम, सोहण सिंह, रूपलाल, बलदेव राणा, अमित नेगी, गौरव ठाकुर, कुलवंत राय, प्रदीप कुमार सुसवाल, होशियार सिंह, तिलकराम शर्मा, जुल्फीराम, प्रीलतम चंद, मधु ठाकुर, सुमन कासव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed