{"_id":"5e1b861c8ebc3e87b6799aec","slug":"artificial-feet-and-tri-bicycles-get-blossoming-faces-dehradun-news-drn332559786","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृत्रिम पैर और ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृत्रिम पैर और ट्राई साइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
विज्ञापन
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल, श्वास फाउंडेशन इनरव्हील क्लब की ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज (लक्ष्मण चौक) में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग सेवा शिविर में दूसरे दिन दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कृत्रिम पैर और ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। शिविर में सोमवार को दिव्यांगों के ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ के लिए माप लिया जाएगा।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल, इनर व्हील क्लब वेस्ट देहरादून, स्वास फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में दिव्यांगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। जरूरतमंद दिव्यांगों को मौके पर ही कृत्रिम पैर लगाए गए और सुनने की मशीन, बैसाखी, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर े साथ ही अन्य उपकरण भी दिए गए। मुख्य अतिथि विधायक खजानदास ने कहा कि दिव्यांगों में ईश्वर की दी हुई अद्भुत शक्ति होती है। विषम परिस्थितियों के बावजूद दिव्यांगों ने खुद को साबित किया है। समाज में दिव्यांगों का सम्मान होना चाहिए। सहायक संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक दिव्यांगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।
कार्यक्रम संयोजिका अनामिका जिंदल ने बताया कि सोमवार को निशुल्क ऑटो रिफ्लेक्टर हाथ के लिए दिल्ली की टीम दिव्यांगों के हाथों का माप लेगी। इसके बाद दिव्यांगों को दिल्ली बुलाया जाएगा। दिव्यांगों के आने-जाने का खर्च आयोजक द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगीता जैन, सीमा जैन, कुंवर जपिंदर सिंह, पार्षद मनोज जाटव, अरुण खरबंदा, मीनू खरबंदा, डॉ. मुकुल, विनीत गुप्ता, शशिकांत सिंघल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग गुप्ता, ममता अग्रवाल, इंदुबाला, अनीता शर्मा, अभय थपलियाल, अमित गोयल व कई अन्य उपस्थित रहे।
----
इन्होंने भी लिया हिस्सा
विधायक खजानदास की ओर से दिव्यांगों को चश्मे वितरित किए गए। मां जोगमाया मंदिर समिति के दिगंबर भूपेंद्र गिरी महाराज ने गरम कपड़ों का वितरण किया। राजस्थान से आई टीम ने दिव्यांगों के पैर में कैलिपर लगाए। एनआईईपीवीडी की ओर से भी दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए।