फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Art Gallery built in Sir George Everest House in mussoorie

खंडहर बन चुके सर जॉर्ज एवरेस्ट हाऊस में बनेगी आर्ट गैलरी, अनोखा होगा कलेक्शन

Tue, 04 Jul 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 04 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Art Gallery built in Sir George Everest House in mussoorie

देश के पहले सर्वेयर जनरल और एवरेस्ट समेत हिमालय की कई चोटियों की खोज करने वाले सर जार्ज एवरेस्ट के मसूरी में बना हाऊस अब फ‌िर पर्यटकों से गुलजार हो सकेगा। इसके ल‌िए उत्तराखंड सरकार आर्ट गैलरी बनाने जा रही है। ज‌िससे सर जॉर्ज एवरेस्ट के योगदान को लोग भुला न सकें।

विज्ञापन


मंगलवार को सर जॉर्ज एवरेस्ट की 227वीं जयंती उत्तराखंड में समारोहपूर्वक मनायी गई। माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने माउंटेन बाइकिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्घाटन अवसर पर संस्कृति विभाग की टीम ने मां नंदा देवी के जागर व उत्तराखंड के लोकगीतों पर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जार्ज एवरेस्ट हाउस उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की धरोहर है। इसका संरक्षण नितांत जरूरी है। मसूरी खूबसूरत पर्यटन नगरी के साथ ही ऐतिहासिक महत्व वाला शहर भी है।

इसके गौरवमयी इतिहास को संवारने का काम भी किया जाएगा। इसके तहत जार्ज एवरेस्ट हाउस में आर्ट एंड फोटो गैलरी बनाई जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड को महाभारत सर्किट से जोड़ा जाएगा।

इसमें कालसी में स्थित पौराणक शिलापट्ट, लाखामंडल का पांच हजार पुराना इतिहास और तत्कालीन समय की कलाकृतियां, शिवलिंग, पौराणिक मंदिर, टिहरी झील, त्रिजुगी नारायण, चौपता समेत अनेक मठ और मंदिरों को शामिल किया जाएगा।

Art Gallery built in Sir George Everest House in mussoorie

पुरुकुल से रोपवे का निर्माण में आ रही दिक्कतें दूर की जाएंगी। अविकसित ट्रैकिंग रूट और क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। पहाड़ों में पुरानी काष्ठकला के घरों को होम स्टे के तौर पर बनाया जाएगा।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने मसूरी में पार्किंग की समस्या और झड़ीपानी फॉल और पुरुकुल- हाथीपांव जार्ज एवरेस्ट रोपवे योजना को मूर्त रूप देने की मांग की।

साइकिल रैली में मनीष अव्वल
माउंटेन बाइकिंग रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और उम्र दराज लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहले स्थान पर मनीष बडोनी, दूसरे पर दिल शाही और तीसरे स्थान पर अंकित शाही रहे। वेटरन वर्ग में कवलजीत सिंह और सुश्री विशुद्ध को पुरस्कार दिए गए। विजेताओं को सतपाल महाराज ने पुरस्कृत किया। 

डाक्यूमंट्री का लोकार्पण 
सर जार्ज एवरेस्ट के काम और पार्क इस्टेट स्थित उनकी ओबजरवेटरी को लेकर लोकेश ओहरी द्वारा लघु डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। डाक्यूमंट्री का लोकार्पण पर्यटन मंत्री ने किया। डाक्यूमेंट्री में देहरादून से लेकर मसूरी तक जार्ज एवरेस्ट के कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

फोटो प्रदर्शनी की सराहना 
इतिहासविद् और फोटोग्राफर गोपाल भारद्वाज द्वारा गढ़वाल टैरेस में लगाई फोटो प्रदर्शनी की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सराहना की। उन्होंने गोपाल भारद्वाज द्वारा लाखामंडल के पांच हजार वर्ष पुराने मंदिर और कलाकृतियों की तस्वीरें संकलन करने पर आश्वस्त किया कि इसे संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed