फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Army Truck Collision with Bike and fell into ditch in chakrata

बाइक को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, चालक और सूबेदार अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Mar 2020 07:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिया(विकासनगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Mar 2020 07:36 PM IST
सार

  • चालक और सूबेदार का आर्मी के अस्पलाल में चल रहा इलाज, राशन लेकर चकराता जा रहा था ट्रक 

विज्ञापन
Dehradun: Army Truck Collision with Bike and fell into ditch in chakrata
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चकराता मोटर मार्ग पर आर्मी का एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद क्रश बैरियर को तोड़ता हुआ गहरी खाई में गिरा।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक और सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सेना अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक में सेना का राशन लदा हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आर्मी की टूटू बटालियन का एक ट्रक आटे के बैग लेकर कालसी से चकराता की ओर जा रहा था। शाम करीब 4:30 बजे सेवना मोड के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी मोटर साइकिल को टक्कर मारते हुए गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक को खाई में गिरता देख सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी साहिया में भर्ती कराया। घायलों की पहचान चालक भीम राव (27) पुत्र चंद्र सेवा राव और सूबेदार मंगल सिंह लिंबु (50) पुत्र नंदक कुमार लिंबु के रूप में हुई। 

राजस्व अनुसेवक घोटन सिंह चौहान ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सेना अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed