फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army soldier rape his fathers sister in kotdwar

सेना के जवान ने अपनी बुआ के साथ किया रेप, आठ महीने की गर्भवती होने पर...

Fri, 08 Sep 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Fri, 08 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Army soldier rape his fathers sister in kotdwar

यमकेश्वर तहसील के एक गांव में सैन्य कर्मी की ओर से रिश्ते की बुआ को ही हवस का श‌िकार बना डाला। जब वह गर्भवती हुई तो इस बात का खुलासा हुआ। परिजनों ने राजस्व पुलिस में सैन्य कर्मी के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोटद्वार के अस्पताल में युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


यमकेश्वर तहसील के एक गांव में सैन्य कर्मी अमित सिंह ने अपनी ही एक रिश्ते की बुआ (20) से दुराचार किया। वह कई माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और यह बात किसी को बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


युवती के गर्भवती होने पर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों को इसका पता चला, तब युवती के पिता ने राजस्व पुुलिस में आरोपी सैन्य कर्मी अमित सिंह के खिलाफ दुराचार और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेड‌िकल में हुई पुष्ट‌ि

Army soldier rape his fathers sister in kotdwar

राजस्व पुलिस युवती को मेडिकल के लिए राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार लाई जहां उसके आठ माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसी दौरान युवती को दर्द होने लगा लेकिन अस्पताल में सर्जन न होने के कारण युवती को देहरादून रेफर कर दिया गया। 

नायब तहसीलदार राजेंद्र जखमोला ने बताया कि युवती के परिजनों ने राजस्व पुलिस में सैन्य कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी अभी जम्मू-कश्मीर में तैनात है। युवती का कोटद्वार चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed