{"_id":"572dc0da4f1c1b44265cd9e7","slug":"army-man-wife-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की गर्भवती पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की गर्भवती पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी की पत्नी ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला आठ माह की गर्भवती बताई गई है। मृतका के परिजनों के मध्यप्रदेश से रविवार को दून पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कैंट कोतवाली क्षेत्र के अनारवाला स्थित आर्मी फैमिली लाइन में रहने वाले सैनिक पंकज सिंह की पत्नी शक्ति सिंह (30) ने शुक्रवार देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पति से हुआ था विवाद
सुबह के समय घटना का पता लगा तो कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इंस्पेक्टर हरीश मेहरा ने बताया कि फौजी पंकज सिंह का रात में ड्यूटी जाने से पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के रीवा निवासी महिला की शादी चार साल पहले फौजी से हुई थी। मृतका के परिजन सूचना मिलते ही दून के लिए चल दिए। परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।