फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army man funeral with state honors

राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई

Fri, 10 Jan 2014 07:30 PM IST
अमर उजाला, टिहरी
अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 10 Jan 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
army man funeral with state honors

एसएसबी के जवान स्व. वीरेंद्र सिंह कंडारी का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार देर रात टिहरी स्थित मंजगांव पहुंचा।

विज्ञापन


शुक्रवार को सौंग नदी पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

हार्ट अटैक से हुई थी मौत
जम्मू-कश्मीर के बरनियाल रेलवे स्टेशन रामवन में एसएसबी की 48वीं वाहिनी बी कंपनी में तैनात जवान वीरेंद्र सिंह की बुधवार को हार्टअटैक से मौत हो गई थी।

सूबेदार जोत सिंह मखलोगा और अन्य जवान बृहस्पतिवार रात को शव लेकर उनके पैत्रिक गांव मंजगांव पहुंचे। शव देखकर जवान की पत्नी मुन्नी देवी बेसुध हो गई, वहीं वृद्ध माता-पिता सदमे में हैं।

बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
बेटी अंशिका और बेटा अक्षित का भी रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार सुबह क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मंजगांव पहुंचे। साढ़े बारह बजे शवयात्रा उनके पैत्रिक घाट सौंग नदी पहुंची जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


जवान की अंतिम विदाई में धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़, मीरा सकलानी, कुमाल्डा पुलिस चौकी प्रभारी जयकृष्ण बुटोला, राय सिंह रावत, अरविंद सकलानी, गोविंद कंडारी, हर्षमणी उनियाल, सुरेश डबराल, राय सिंह अजवाण और रमेश उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed