फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Chief General Bipin Rawat reach Kedarnath and badrinath Dham

उत्तराखंडः सेना प्रमुख बिपिन रावत ने पत्नी संग किए बाबा केदार के दर्शन

Wed, 18 Sep 2019 02:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Sep 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Army Chief General Bipin Rawat reach Kedarnath and badrinath Dham
केदारनाथ में सेना प्रमुख बिपिन रावत - फोटो : अमर उजाला

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत केदारनाथ पहुंचे और यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। सेना प्रमुख के दौरे के मद्देनजर प्रशासन, मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहितों द्वारा उनके धाम आगमन को लेकर जरूरी तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जनरल रावत आज सुबह 9.05 बजे केदारनाथ पहुंचे। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के बाद 9.20 बजे मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने करीब 30 मिनट पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बीकेटीसी, प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की।

विज्ञापन

उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारी भी साथ में

इस दैरान उन्होंने मुख्य पुजारी केदार लिंग से भी धाम के बारे में जानकारी ली। जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद जनरल रावत सुबह 10.30 बजे केदारनाथ से जोशीमठ के लिए रवाना हो गए। 11 बजे जनरल रावत जोशीमठ में सेना के हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से वह सेना के गेस्ट हाउस में चले गए। वहीं उनकी पत्नी औली में हैं।

इधर, जनरल रावत के केदारनाथ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक, एसडीएम ऊखीमठ, सेक्टर अधिकारी केदारनाथ, कार्याधिकारी मंदिर समिति को जरूरी निर्देश दिए हैं। वहीं सेना प्रमुख के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया गया कि वह एक रात जोशीमठ प्रवास के बाद गुरुवार को वह गंगोत्री धाम जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed