फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Armed miscreant done Robbery in house and old ladies beaten in Nanakmatta 

आधी रात को घर में घुसकर बदमाशों ने की डकैती, बुजुर्ग महिलाओं को बंधक बनाकर की मारपीट

Thu, 18 Apr 2019 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreant done Robbery in house and old ladies beaten in Nanakmatta 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पीलीभीत सीमा से सटे नानकमत्ता क्षेत्र के गांव दीननगर में बुधवार देर रात छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। घर में मौजूद दो वृद्ध महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और 22 हजार की नकदी छीन ली। 

विज्ञापन


गांव दीननगर निवासी जोगिंदर कौर (85) पत्नी स्व. ध्यान सिंह और 60 वर्षीय राजेंद्र कौर पत्नी मलकीत सिंह के घर में रात करीब 12 बजे छह नकाबपोश हथियारबंद बदमाश दीवार फांदकर घुस आए। बदमाश दोनों महिलाओं को बंधक बनाकर और मारपीट कर उनसे कान के सोने के कुंडल, बाली, घर में रखीं तीन अंगुठियां एक सोने की चेन और 22 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


भागते समय बदमाशों के दो कंबल घर में ही छूट गए। राजेंद्र कौर ने बताया कि उनके पति मलकीत सिंह और छोटा बेटा मनमोहन सिंह इटली में जबकि बड़ा बेटा अमरदीप सिंह अमेरिका में रहते हैं। दो बेटियां भी विदेश में ही हैं। एक बेटी पीलीभीत में नर्सिंग का काम करती है, जबकि एक बेटी की शादी नानकमत्ता में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सभी छह बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाश पंजाबी में बात कर रहे थे और उनके पास कुल्हाड़ी, डंडे एवं अन्य धारदार हथियार थे। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पिंचा मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी प्रमोद कुमार एवं एसओजी के तुषार बोरा ने मामले की जानकारी जुटाई। पीड़ित महिला जोगिंदर कौर की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 395, 397 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

खुलासे के लिए चार टीमें गठित
एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि डकैती के मामले में चार टीमों का गठन किया गया है। एसओजी भी मामले की जांच कर रही है। एएसपी ने बताया कि क्षेत्र के अपराधी छवि के लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि वह गांव दीननगर में एसओजी टीम के साथ डेरा डाले हुए हैं। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed