फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arjun Singh Bhandari Become Uttarakhand Bar Council President

अर्जुन सिंह भंडारी बने उत्तराखंड बार काउंसिल अध्यक्ष, रंजन सोलंकी निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष

Thu, 25 Feb 2021 11:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 11:31 PM IST
सार

  • दस समितियों के कार्यकारी सदस्यों का भी हुआ चुनाव
  • अनुशासन समिति और रोल समिति का निर्विरोध निर्वाचन

विज्ञापन
Arjun Singh Bhandari Become Uttarakhand Bar Council President
अर्जुन सिंह भंडारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर के अर्जुन सिंह भंडारी बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह तोमर को तीन मतों के अंतर से पराजित किया। देहरादून के रंजन सोलंकी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड कार्यालय में दोपहर 12 बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी और योगेंद्र सिंह तोमर के बीच टक्कर थी। उपाध्यक्ष पद पर रंजन सोलंकी एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध चुने गए। मतदान संपन्न होने के बाद दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी ने 12 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र सिंह तोमर को नौ मत प्राप्त हुए। काउंसिल की 10 समितियों के कार्यकारी सदस्यों के लिए भी चुनाव हुआ। राजवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, प्रभात कुमार चौधरी, अनिल पंडित, कुलदीप कुमार सिंह को कार्यकारिणी समिति सदस्य चुना गया। सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता, अनिल पंडित, राजवीर सिंह को इस्टेब्लिशमेंट फंड समिति सदस्य चुना गया।
विज्ञापन


कुलदीप कुमार सिंह और सुरेंद्र पुंडीर ट्रस्ट समिति सदस्य चुने गए। नंदन सिंह कन्याल, मेहरबान सिंह कोरंगा को नियम 40 समिति सदस्य चुना गया। नंदन कन्याल, अनिल पंडित, राकेश गुप्ता, राजवीर बिष्ट और कुलदीप कुमार सिंह को कानूनी सहायता समिति का सदस्य चुना गया। राकेश गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, पीके चौधरी, अनिल पंडित, नंदन कन्याल अधिवक्ता हितकारी समिति सदस्य निर्वाचित हुए। सुरेंद्र पुंडीर, डीके शर्मा, अनिल पंडित, राजवीर बिष्ट, मेहरबान कोरंगा को नियम समिति, राकेश कुमार गुप्ता, मेहरबान सिंह कोरंगा, नंदन कन्याल को पंजीकरण समिति का कार्यकारी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासन समिति और रोल समिति के सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के लिए बीमे की व्यवस्था करने और राज्य की नई कोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए वह मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेंगे। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ललित जोशी और बार काउंसिल सचिव विजय सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अनुभव श्रीकांत, महेश उपाध्याय, हिमानी जोशी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed