फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arhar lentils are expensive, onions cheap

अरहर दाल हुई महंगी, प्याज हुए सस्ते

Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Arhar lentils are expensive, onions cheap
राजधानी में बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह अरहर दाल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है जबकि प्याज और आम के दाम सस्ते हुए हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह की तुलना में घर की आम जरूरतों के सामान के थोक दामों में कई परिवर्तन दर्ज किए गए हैं। एक ओर मंडी में आम की आवक बढ़ने की वजह से आम के दामों में बीते सप्ताह के मुकाबले करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, प्याज की आवक बढ़ने की वजह से इसके दामों में भी करीब 250 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गिरावट आई है। हालांकि, अरहर दाल के दामों में बीते सप्ताह के मुकाबले करीब 700 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दालों की बात करें तो मसूर, चना और उड़द की दाल के दामों में भी बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह गिरावट आई है। केवल अरहर और मूंग की दाल के दामों में ही उछाल आया है।
किसके रेट में कितना परिवर्तन
उत्पाद बीते सप्ताह इस सप्ताह
आलू 550 610
प्याज 1100 850
हरी मिर्च 800 1088
टमाटर 520 597
सेब 3800 3200
आम 1800 1190
चावल 2326 2360
गेहूं 2210 2050
आटा 2041 2041
अरहर दाल 6910 7650
मूंग दाल 6421 6950
मसूर दाल 6523 6010
चना दाल 5786 5450
उड़द दाल 7099 6560
चीनी 3365 3365
(सभी भाव प्रति कुंतल/रुपये में, स्त्रोत : मंडी समिति एवं आढ़त बाजार देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed