फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   archana pooran singh in doon

टोपी पहन कर अर्चना ने उठा ली 'आप' की झाड़ू

Wed, 02 Apr 2014 12:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
archana pooran singh in doon

कॉमेडी सर्कस फेम अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह मंगलवार को आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार में निकलीं तो लोगों को उम्मीद थी कि वह अपने चिरपरिचित अंदाज में ठहाका लगाएंगी।

विज्ञापन


लेकिन अर्चना संजीदगी से आप के लिए राहगीरों से समर्थन मांगा। जब वे आगे बढ़ जातीं तो लोग कहते अर्चना आज ठहाका नहीं लगा रहीं।

आम आदमी पार्टी के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी अनूप नौटियाल के समर्थन में किशन नगर चौक से पदयात्रा का आयोजन किया गया था।

नहीं लगाया ठहाका
जब अर्चना पूरन सिंह चौक पर पहुंचीं तो वहां भीड़ ठीकठाक थी। लोगों के जेहन में कॉमेडी सरकस की अर्चना थीं। लोगों को उम्मीद थी कि अर्चना किसी न किसी बात पर ठहाका जरूर लगाएंगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


अर्चना आईं तो कुछ मिनटों के बाद पदयात्रा शुरू हो गई। प्रत्याशी अनूप नौटियाल के साथ वे एक बार सड़क की बाई ओर दुकान पर जातीं और फिर दाईं ओर।

राहगीरों और सड़क पर खड़ी महिलाओं को ताकीद करतीं कि आम आदमी पार्टी का समर्थन करें। एक राहगीर महिला ताज्जुब करती रहीं कि अर्चना आज हंस नहीं रहीं हैं।

किशन नगर चौके से वे कौलागढ़ रोड, बल्लूपुर चौक होते हुए प्रेमनगर पहुंचीं। यहां पदयात्रा समाप्त हो गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टिहरी सीट पर राजा और रानियों का राज रहा है। अब वक्त आ गया है कि आम आदमी को संसद में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed