फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arbitrary-fare-being-charged-tourists-passengers

Dehradun News: पर्यटकों-यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया

Sun, 26 Feb 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary-fare-being-charged-tourists-passengers
राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे कई ऑटो संचालक पर्यटकों और यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। परिवहन प्राधिकरण की बैठक में किराये को लेकर सख्त नियम भी बनाए गए थे लेकिन उनका भी पालन नहीं किया जा रहा है। उधर, अधिकारी भी इस ओर आंखें मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए निर्णयों के मुताबिक ऑटो संचालक यात्रियों से पहले दो किलोमीटर के लिए 60 रुपये और उसके बाद प्रति किलोमीटर 18 रुपये अतिरिक्त किराया वसूल सकते हैं। वहीं, रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक ऑटो संचालक निर्धारित किराये से 50 फीसदी अतिरिक्त किराया यात्रियों से वसूल सकते हैं। हालांकि, कई ऑटो संचालक ऐसे हैं जो इन नियमों को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

ऑटो संचालकों को अधिक किराया वसूलने में सबसे ज्यादा मदद मीटर न लगे होने की वजह से मिल रही है। दो साल पहले सभी ऑटो में मीटर लगाने को लेकर अभियान चलाया गया था। हालांकि, सिटी बस, ऑटो, विक्रम संचालकों के आंदोलन के चलते आदेश वापस लेना पड़ा था। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी का कहना है कि ऑटो के किराये को लेकर दरें निर्धारित हैं और यात्री निर्धारित दरों के आधार पर ही किराये का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिक किराया वसूलने के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed