Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   April 8: Final Opportunity for 970 Individuals to Present Their Case Regarding Dual Pensions

Dehradun News: दोहरी पेंशन पर 970 लोगों को पक्ष रखने के लिए आठ अप्रैल को अंतिम अवसर

Sat, 04 Apr 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
April 8: Final Opportunity for 970 Individuals to Present Their Case Regarding Dual Pensions
- समाज कल्याण निदेशक ने कहा, सभी पक्ष मिलने के बाद शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने दोहरी पेंशन मामले में 970 पूर्व कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए आठ अप्रैल को दूसरा और अंतिम अवसर दिया है। इसके बाद इस तरह के पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से दोहरी पेंशन लेने का मामला सामने आया है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने सरकारी व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का परीक्षण कर खुलासा किया था कि 1377 पूर्व कर्मचारी दोहरी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। जो पिछले 12 साल से विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त होने के बाद विभागीय पेंशन के साथ ही वृद्धा, विधवा व राज्य आंदोलनकारी की पेंशन का लाभ ले रहे हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक संदीप तिवारी के मुताबिक दोहरी पेंशन लेने वालों की संख्या 970 है। इन लोगों को चार अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब इसके लिए इन्हें आठ अप्रैल तक का दूसरा और अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

-----------
दोहरी पेंशन के मामले में जांच हो रही है, देखा जा रहा है कि ऐसा कैसे हुआ कि पूर्व कर्मचारी एवं अन्य की ओर से अपने विभाग के साथ ही समाज कल्याण विभाग से पेंशन ली जा रही है। - खजानदास, समाज कल्याण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed