{"_id":"5c4ee0c7bdec22737d20c0f9","slug":"aprajita-100-million-smiles-oath-program-on-30th-january-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता कीर्तिमान महाअभियान से जुड़ने लगे लोग, 30 जनवरी को लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता कीर्तिमान महाअभियान से जुड़ने लगे लोग, 30 जनवरी को लेंगे शपथ
Mon, 28 Jan 2019 04:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के लिए 30 जनवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होने वाले ‘अमर उजाला अपराजिता कीर्तिमान महाअभियान’ से लोगों के जुड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यदि आप भी इस नेक मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
विज्ञापन
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन अपने सभी स्कूल, कॉलेज व विवि में 30 जनवरी को कीर्तिमान महाअभियान का आयोजन करेगा। इसके तहत सभी संस्थानों में छात्र, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन घंटे के भीतर भारी संख्या में शपथपत्र भरेंगे। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि निश्चित तौर पर महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा कार्यकर्ता भी बड़े पैमाने पर कीर्तिमान महाअभियान का हिस्सा बनने जा रहे हैं। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत ने बताया कि 30 जनवरी को सभी मंडलों में उनके पदाधिकारी प्रमुखतौर पर कीर्तिमान महाअभियान चलाएंगे। इसके तहत लोगों को महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। उनसे शपथपत्र भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन
आप भी जुड़ें कीर्तिमान महाअभियान से
यदि आप भी अमर उजाला अपराजिता कीर्तिमान महाअभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं। आपके आसपास कोई संस्थान शपथपत्र से संबंधित कार्यक्रम कराना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करे। इसके लिए आप हमें अपना प्रस्ताव हमारे मोबाइल नंबर 7617566171 पर वॉट्सएप के माध्यम से या हमारे ई-मेल पते ddn-cityreporter@ddn.amarujala.com पर भेज सकते हैं।