{"_id":"62f16c0d5a90533fae277773","slug":"approval-for-feasibility-survey-of-dehradun-ring-road-dehradun-news-drn419526164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Ring road: फिजिबिलिटी सर्वे को मिली मंजूरी, ट्रैफिक का दबाव होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Ring road: फिजिबिलिटी सर्वे को मिली मंजूरी, ट्रैफिक का दबाव होगा कम
Tue, 09 Aug 2022 09:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:34 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना सहित राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दून में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित रिंग रोड का काम अब आगे बढ़ सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण का फिजिबिलिटी सर्वे किए जाने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही रिंग रोड व नेशनल हाईवे किनारे विकसित किए जाने वाले लॉजिस्टिक पार्क निर्माण के लिए पूरी धनराशि केंद्र की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार को भूमि का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना सहित राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्यों में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि 889 किमी लंबी एवं लगभग 12 हजार करोड़ की लागत से बनाई जा रही चारधाम रोड के लिए मंत्रालय की ओर से 53 कार्यों में से वर्तमान तक 41 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 19 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 22 कार्यों का काम जारी है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के काम में किसी प्रकार की देरी उचित नहीं होगी। आम जनमानस की सुविधा के लिए परियोजना का काम शीघ्र पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा दून शहर के आउटर में बनने वाली रिंग रोड के साथ लगी लगभग 1100 एकड़ भूमि पर लाजिस्टिक पार्क, फल एवं सब्जी पार्क और आढ़त बाजार के लिए केंद्रीय मंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव दिया गया कि राज्य सरकार की ओर से इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने पर निर्माण पर आने वाला पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। इस कार्य से शहर को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक में सड़क परिवहनव राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, केंद्र के अवर सचिव अमित घोष, उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु सहित मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।