फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   appointment as Governor; burns his effigy

Dehradun News: दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्त होने पर उक्रांद का विरोध, फूंका पुतला

Sat, 17 Oct 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 17 Oct 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
appointment as Governor; burns his effigy
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में शनिवार को सुद्धोवाला में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा की केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आने को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में उन्हें एक संवैधानिक व गरिमापूर्ण पद पर नियुक्त किया जाना उत्तराखंड की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण में सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि उसके परिजनों को न्याय मिल सके। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना पूरे उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा विषय है और जब तक दोषियों व संदिग्धों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विद्या रावत, पद्मा गुप्ता, सतीश घनसाला, निरंजन चौहान, केदार सिंह नेगी, अभिजीत रावत, मोनू बिष्ट, अंकित नेगी, देवेंद्र खंडवाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed