{"_id":"58ada6e34f1c1b2b69b24f63","slug":"apply-start-for-civil-service-pre-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा प्री परीक्षा के आवेदन शुरू, 18 जून को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा प्री परीक्षा के आवेदन शुरू, 18 जून को होगी परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Feb 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
IAS
संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित सर्विसेज में भर्ती के लिए यह परीक्षा देशभर में 18 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएससी के मुताबिक इंडियन फॉरेस्ट सर्विस और बाकी सभी सर्विसेज की प्री परीक्षा तो एक साथ होगी लेकिन इसके बाद इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की मुख्य परीक्षा अलग से आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 17 मार्च की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन
सुविधा केंद्र से लें जानकारी
यूपीएससी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुविधा केंद्र शुरू किया है। सिविल सेवा प्री परीक्षा के आवेदन में अभ्यर्थी यहां से जानकारी ले सकते हैं। इसके तहत 011-23385271, 011-23381125, 011-23098543 पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर क्लिक करें। यहां ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म’ का विकल्प आएगा। इस पर क्लिक करेंगे तो एक आवेदन पत्र सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर खुलेगा। इसे पूरा भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद शुल्क जमा करा सकते हैं।