फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apply for Single Girl Child Scholarship 2019 online on cbse Website

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, यह प्रमाणपत्र हैं जरूरी

Fri, 04 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Oct 2019 08:25 AM IST
सार

  • 10वीं पास इकलौती कन्या संतान(सिंगल गर्ल चाइल्ड) कर सकती हैं आवेदन।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर तो 15 नवंबर तक सीबीएसई को भेजें हार्डकॉपी।

विज्ञापन
Apply for Single Girl Child Scholarship 2019 online on cbse Website
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं पास इकलौती कन्या संतान (सिंगल गर्ल चाइल्ड) को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की एक हार्डकॉपी सीबीएसई को भी भेजनी होगी।

विज्ञापन


सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर इस साल 10वीं पास हर छात्रा छात्रवृत्ति को ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। सीबीएसई के मुताबिक इसकी सबसे प्रमुख शर्त यह है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती कन्या संतान होनी चाहिए। गत वर्ष जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप का लाभ लिया होगा उन्हें भी अपनी छात्रवृत्ति के रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है। इसके बाद 15 नवंबर तक सीबीएसई में अपने आवेदन की हार्डकॉपी जमा करा सकते हैं। यह छात्रवृत्ति अधिकतम दो वर्षों तक दी जाती है। इसके तहत प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पात्रता और योग्यता

पात्रता
आवेदन करने वाली छात्रा के 10वीं में कम ये कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
छात्रा 11वीं और इसके बाद 12वीं में सीबीएसई से पढ़ रही हो।
एक अकादमिक सत्र में छात्रा की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह है योग्यता
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए सीबीएसई से दसवीं पास छात्रा कम से कम 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए वह ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 11वीं और 12वीं में स्कूल में उसकी ट्यूशन फीस 1500 रुपये मासिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। सबसे अहम शर्त यह है कि वह लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो।

यह प्रमाणपत्र जरूरी

10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी, हिंदी या अंग्रेजी में अभिभावकों का शपथपत्र। जिसके तहत दस रुपये के एफिडेविट पर यह घोषणा हो कि वह लड़की उनकी इकलौती संतान है।

 

यह एफिडेविट एसडीएम या प्रशासन के किसी अफसर से प्रमाणित हो। इसके साथ ही किसी बैंक का कैंसिल चेक और बैंक पासबुक की प्रमाणित फोटोकॉपी। आवेदन के साथ बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएफएससी कोड जरूर हो। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed