फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Applications for 391 ANM posts in Health Department will start from 13th February Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से होंगे आवेदन, बोर्ड ने जारी किया विज्ञापन

Fri, 02 Feb 2024 01:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार चयन होगा।

विज्ञापन
Applications for 391 ANM posts in Health Department will start from 13th February Uttarakhand news in hindi
आवेदन - फोटो : Demo Pic

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि चार मार्च तय की गई है।

विज्ञापन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें 299 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। जबकि 17 पद एससी, 11 पद एसटी, 26 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बरसे मेघ झूमा पहाड़: रुई के फाहे सी सफेद चादर में ढकी पहाड़ियां..सुकून का अहसास कराएगा इन तस्वीरों का दीदार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों के लिए 13 फरवरी से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एएनएम पदों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से निर्धारित शैक्षिक अर्हता, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स, उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर आवेदन किया जाएगा। चार मार्च शाम पांच बजे तक वेबसाइट आवेदन के लिए खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed