फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Application for passport can now be done in Hindi too

पासपोर्ट के लिए अब हिंदी में भी कर सकेंगे आवेदन, करना होगा ये काम

Tue, 25 Apr 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Application for passport can now be done in Hindi too

आजकल पासपोर्ट बनाने का लोगों में अलग ही क्रेज द‌िखने लगा है। कई लोग जरूरत तो कई लोग स‌िर्फ व‌िदेश घूमने के ल‌िए पासपोर्ट बनाते हैं। लेक‌िन देखा गया है क‌ि इसके लिए आवेदन करते समय तमाम लोगों को अंग्रेजी भाषा में भरने की वज़ह से दिक्कत आती थी।

विज्ञापन


लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए व‌िदेश मंत्रालय ने आवेदन की प्रक‌िया में बदलाव क‌िया है। अब आवेदक हिंदी में भी पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए पासपोर्ट वेबसाइट पर सेवा शुरु करने जा रहा है।

विज्ञापन

कैसे करें इसके लिए आवेदन

Application for passport can now be done in Hindi too

जो लोग हिंदी में पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट http://passportindia.gov.in पर जाना होगा।  इसके बाद अपने आप को रजिस्टर करना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करने के बाद दिए गए ई-फार्म को अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इस फॉर्म को भरना होगा और पूरा फॉर्म भरकर के अपलोड करना होगा।

इसके बाद ऑनलाइन तरीके से फीस जमा करनी होगी। पासपोर्ट अध‌िकार‌ियों के मुताब‌िक आवेदन करने के बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद ही पासपोर्ट तैयार हो जाएगा। 

इसल‌िए हुआ व्यवस्‍था में बदलाव

Application for passport can now be done in Hindi too

बता दें क‌ि विदेश मंत्रालय द्वारा यह कदम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा आधिकारिक भाषा के लिए बनाई गई समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद उठाया गया है।

छह साल पहले सम‌ित‌ि ने कहा था कि सभी पासपोर्ट कार्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फॉर्म उपलब्ध कराए जाने चाहिए और हिंदी भरे गए आवेदनों को स्वीकार किया जाना चाहिए। जानकारी के मुताब‌िक इसके बाद ही अब यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed