{"_id":"402a28a628eb33acb96e707f7d9ff91a","slug":"app-demand-the-resignation-of-gujarat-chief-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जमीन घोटाले में आनंदी बेन का नाम, आप ने मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जमीन घोटाले में आनंदी बेन का नाम, आप ने मांगा इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की इस्तीफे की मांग को लेकर आप पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आनंदी बेन पटेल पर नैनीसार भूमि घोटाला, बस अड्डे को जीटीएम को लीज पर देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पटेल के इस्तीफे और नैनीसार भूमि घोटाले की जांच की मांग की गई। देहरादून में शुक्रवार सुबह दर्जनों आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता गांधी पार्क के सामने गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक आरडी मटकर, वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल, राव नसीम अहमद, रणबीर चौधरी, अजय शर्मा, राजेश बहुगुणा ने कहा कि गुजरात में जब भूमि घोटाला हुआ है तब वहां मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे।
विज्ञापन
आनंदी बेन पटेल तब राजस्व मंत्री थीं। इसलिए इस मामले में दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर नैनीसार में भूमि घोटाले का आरोप लगाया और केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की।
आप नेताओं ने दून बस अड्डे को जीटीएम ग्रुप को 99 साल के लिए लीज पर देने को भी गलत बताया। इस दौरान सोमेश बुड़ाकोटी, उमा सिसोदिया, उपमा अग्रवाल, सुनीता सिंह, पूजा भल्ला अरोड़ा, प्रकाश जोशी, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।