फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Apni Sarkar' portal became the choice of public

सुविधा: जनता की पसंद बना ये पोर्टल, इन 71 कामों के लिए अब सरकारी दफ्तरों की दौड़ खत्म, ऐसे उठा सकते हैं फायदा

Tue, 12 Apr 2022 02:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 02:34 PM IST
सार

करीब नौ माह पहले राज्य सरकार ने ‘अपणि सरकार’ पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की 71 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था।

विज्ञापन
'Apni Sarkar' portal became the choice of public
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विभिन्न विभागों से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन करने वाला ‘अपणि सरकार’ पोर्टल पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को खूब भा रहा है। परिवार रजिस्टर की नकल से लेकर तमाम काम कराने के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, करीब नौ माह पहले राज्य सरकार ने अपणि सरकार पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल में विभिन्न विभागों की 84 सेवाओं को जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध किया गया था। वर्तमान में श्रम विभाग की 13 सेवाएं छोड़कर 71 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मिल रहा है।
विज्ञापन


श्रम विभाग की सेवाओं में कुछ संशोधन होने की वजह से विभाग उनका फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है। इस आधार पर ही इन सेवाओं को दोबारा ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का मकसद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए घर बैठे ही सुविधा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह लाख से अधिक आवेदन आए, पौड़ी पहले नंबर पर

अपणि सरकार शुरू होने से लेकर अब तक छह लाख 62 हजार 206 आवेदन आए, जिनमें से पांच लाख 14 हजार 422 का निपटारा हो चुका है। खास बात यह है कि सेवायोजन निदेशालय पहले, पंचायती राज विभाग दूसरे और शहरी विकास निदेशालय तीसरे स्थान पर है। वहीं, जिलावार देखें तो पौड़ी गढ़वाल इस पोर्टल से सुविधाओं का लाभ लेने में पहले नंबर पर है। इसके बाद रुद्रप्रयाग जिला है और तीसरे नंबर पर उत्तरकाशी जिला है। सेवाओं के नजरिए से देखें तो परिवार रजिस्टर की नकल सबसे ज्यादा लोगों ने निकाली है। दूसरे नंबर पर बेरोजगारी पंजीकरण का नवीनीकरण और तीसरे नंबर पर बेरोजगारी का पंजीकरण है।

ऐसे ले सकते हैं लाभ

अगर आप भी अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से कोई आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट eservices.uk.gov.in पर जाएं। यहां आपको सबसे पहले साइन-अप करना होगा। साइन-अप करने के बाद लॉगिन करें और संबंधित विभाग की सेवाओं का लाभ लें।

ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed