फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Apart from the sanitation workers of the Municipal Corp

Dehradun News: बायोमेट्रिक मशीन से वार्डवार कर्मचारियों की उपस्थिति जांचेगा नगर निगम

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Apart from the sanitation workers of the Municipal Corp
I-वार्ड में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन का होगा इस्तेमाल
विज्ञापन

I

I
I

I-उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के बाद निगम ने शुरू की कवायद, जल्द खरीदे जाएंगे मशीनI

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ ही अब कोई कर्मचारी बंक नहीं मार पाएंगे। निगम बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से अब कर्मचारियों की उपस्थित दर्ज करेगा। जल्द ही इस मशीन की खरीदारी हो सकती है। शहर की सफाई व्यवस्था में व्यवधान न पड़े इसके लिए वार्ड के सुपरवाइजर को पोर्टेबल बायोमेट्रिक मशीन दी जाएगी। इससे सभी सफाई मित्र अपनी उपस्थिति अपने कार्य क्षेत्र में ही दर्ज करा सकेंगे।

दरअसल, अधिकतर विभागों में वर्तमान में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थित दर्ज की जा रही है। नगर निगम में अभी तक मैन्युअली उपस्थिति दर्ज की जाती है। इससे कर्मचारियों की अनुपस्थित की लगातार शिकायतें निगम को मिलती रहती हैं। खासकर सफाई कर्मचारियों की शिकायतें अक्सर आती हैं। इसके साथ ही हाल में ऐसा प्रकरण भी सामने आया कि घर बैठे कई कर्मचारी निगम से वेतन ले रहे थे। अब ऐसा नहीं होगा। निगम बायोमेट्रिक मशीन से वार्डवार कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करेगा।
विज्ञापन




नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि नगर निगम के सभी जोनल एवं अनुभाग कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। सुपरवाइजर सभी पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति सुबह और शाम दोनों पालियों में अंकित करवाएंगे। बायोमेट्रिक मशीन आने के उपरांत निगम में कार्यरत सभी कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों, आउटसोर्स कर्मचारियों को उपस्थिति लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed