दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट हो या फिर तंजानिया में स्थित माउंट किलिमंजारो या अंटार्कटिका में 26050 फीट की ऊंचाई पर विंसन मासिफ माशूक का इलाका हो या रूस की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल माउंट एलब्रूस की चढ़ाई हो। आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार के लिए दुनिया की कोई भी चोटी अजेय नहीं है। भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी होने के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वह पर्वतारोहण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। वर्तमान में आईजी अपर्णा कुमार भारत- तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) मसूरी ट्रेनिंग सेंटर की निदेशक पद पर तैनात हैं।
साल 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार वैसे तो यूपी कैडर की अधिकारी हैं लेकिन वर्तमान में वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के मसूरी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत अपर्णा कुमार के भीतर पर्वतारोहण को लेकर जुनून इस कदर हावी है कि वह साल 2014 से लेकर अब तक लगातार हर साल किसी ना किसी देश में स्थित सबसे ऊंची चोटी को फतह कर नया कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। फिलहाल अपर्णा कुमार अब तक माउंट किलिमंजारो, काट़ॱरसनेज पिरामिड, अर्जेटिना में माउुट एकोंकागुआ, माउंट एवरेस्ट, विंसन मैसिफ, माउंट एवरेस्ट, माउंट मानसलु और अमेरिका अलास्का में स्थित माउंट डेनाली की चोटियों को फतह कर चुकी है। पुलिस महानिरीक्षक अपर्णा कुमार की मानें तो वह कई बार पर्वतारोहण के दौरान अपनी जिंदगी को दांव पर लगा चुकी है और बेहद विपरीत परिस्थितियों में पर्वतारोहण की नई मिसाल पेश कर चुकी हैं। बता दें कि पर्वतारोही एवं पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार के पति संजय कुमार भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तैनात हैं।