{"_id":"589f2b074f1c1b2b62378e8e","slug":"anurag-thakur-in-uttarakhand-for-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सोच बदलेगी देवप्रयाग की तस्वीर: अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सोच बदलेगी देवप्रयाग की तस्वीर: अनुराग ठाकुर
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 11 Feb 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता खासकर युवा वर्ग को रिझाने के लिए भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने मलेथा से चौरास थापली तक रोड शो किया। इस दौरान सांसद ठाकुर ने युवा सोच से ही देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने की बात कही।
विज्ञापन
शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थन में देवप्रयाग पहुंचे। यहां रोड शो और जनसभा कर उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंडारी के समर्थन में जनता से वोट मांगे। करीब 12 बजे मलेथा से अनुराग ठाकुर का रोड शो शुरू हुआ।
विज्ञापन
रोड शो कीर्तिनगर, जाखणी होते हुए चौरास थापली पहुंचा। थापली विद्यामंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दयनीय है, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। अच्छी सड़कें व रेलमार्ग से यहां उद्योग व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपनी योजनाएं केंद्र से साझा नहीं की। जिससे केंद्र से मिलने वाले सहयोग फायदा राज्य को नहीं मिल पाया। कांग्रेस सरकार का ध्यान केवल शराब व्यवसाय पर रहा। जबकि युवा रोजगार के लिए भटकते रहे। वहीं प्रत्याशी विनोद कंडारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उत्तम भंडारी, महिपाल बुटोला आदि मौजूद थे।