{"_id":"7ce87c05b1371cee39f82d8330f623e4","slug":"anti-rabies-vaccine-finises-in-government-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में फिर खत्म हुई एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में फिर खत्म हुई एंटी रैबीज वैक्सीन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन फिर खत्म हो गई है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी वैक्सीन का संकट गहरा गया है। इसके कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिकारियों से अनुसार महानिदेशालय स्तर पर जरूरत के मुताबिक आपूर्ति नहीं होने से दवा की कमी बनी है।
विज्ञापन
अकेले राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना 100 से 150 वैक्सीन लगती है। इसी तरह करीब सभी जिला अस्पतालों में औसतन 30 से 50 वैक्सीन की रोजाना की खपत है। करीब दो हफ्ते पहले प्रदेश के तमाम अस्पतालों में यह वैक्सीन लगभग पूरी तरह से खत्म हो गई थी। इसके बाद महानिदेशालय स्तर से दवा की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन
एक बार फिर से यह दवा खत्म हो गई है। मालूम हो कि महानिदेशालय स्तर से दवा की आपूर्ति नहीं करने पर एक फर्म को पहले ही ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। टेंडर में दूसरे स्थान पर रही फर्म दवा की आपूर्ति कर रही है लेकिन वह भी जरूरत के मुताबिक नहीं हो पा रही है। अस्पतालों ने अब महानिदेशालय को दोबारा डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
दवा की आपूर्ति के संबंध में फर्म को डिमांड भेजी गई है। फिलहाल दवा की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है, इसी वजह से संकट बना है। वैक्सीन की आपूर्ति होते ही अस्पतालों को यह दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
- डॉ. कुसुम नरियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक