{"_id":"632458158f1de4247c6a652e","slug":"anti-narcotics-task-forces-action-21-thousand-intoxicating-capsules-two-arrested-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पहली बड़ी कार्रवाई, 21 हजार नशीले कैप्सूल और इंजेक्शनों संग दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की पहली बड़ी कार्रवाई, 21 हजार नशीले कैप्सूल और इंजेक्शनों संग दो दबोचे
Fri, 16 Sep 2022 04:36 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Sep 2022 04:36 PM IST
सार
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले महीने एएनटीएफ का गठन किया गया था। फोर्स को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि भगवानपुर क्षेत्र में नशीली दवाओं का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ के अंतर्गत एएनटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर पुलिस के साथ मिलकर 21 हजार से अधिक नशीले कैप्सूल और करीब ढाई हजार नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले महीने एएनटीएफ का गठन किया गया था। फोर्स को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि भगवानपुर क्षेत्र में नशीली दवाओं का धंधा किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना के पुख्ता होने पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के नाम अहमद निवासी नन्हेड़ा, इकबालपुर और नदीम निवासी बिजौली, ढंढेरा, मंगलौर हैं। इनमें से अहमद के पास से 2,490 नशीले इंजेक्शन और नदीम के पास से 21,360 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...UKSSSC : लखनऊ से शुरू हुई पेपर लीक की चेन बिजनौर होते हुए पहुंची उत्तरकाशी, अब तक 41 गिरफ्तारी
पूछताछ में बताया कि यह कैप्सूल वह उत्तर प्रदेश के कई शहरों से खरीदकर लाते थे। इसके बाद इन्हें नशा करने वाले युवाओं को बेचा जाता था। एसटीएफ ने इसकी सूचना ड्रग विभाग को भी दी है। ताकि, क्षेत्र के मेडिकल स्टोर की भी पड़ताल की जा सके। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में अन्य लोगों के होने की भी संभावना है।