बाइक में लगाएंगे ये डिवाइस तो नहीं होगी चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के खानपुर में खेतीबाड़ी करने वाले साधारण युवकों ने बाइकों की चोरी रोकने के लिये सिक्योरिटी डिवाइस बनाई है। युवकों की प्रतिभा से न सिर्फ ग्रामीण हैरत में हैं, बल्कि प्रशासन ने भी उनकी सराहना की है। चोरी रोकने वाली डिवाइस का डेमो देखने के बाद एसडीएम लक्सर ने युवकों के इस प्रयोग को पेटेंट कराने का भरोसा दिया है।
महेश्वरा गांव निवासी गुरविंदर, लक्सर निवासी दीपक और हसनपुर निवासी सचिन तीनों दोस्त हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद इन्होंने इसकी रोकथाम के लिए योजना बनाई।
लगातार प्रयोग के बाद तीनों ने मिलकर एक डिवाइस बनाने में सफलता हासिल की है, जिसके माध्यम से बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगाया जा सकता है। युवकों ने डिवाइस लगी बाइक का डेमो शनिवार को एसडीएम मुहम्मद नासिर को भी दिखाया।
डिवाइस का निर्माण करने वाले युवकों ने बताया कि डिवाइस को बैटरी से स्टार्ट होने वाले किसी भी वाहन में लगाया जा सकता है। जैसे ही कोई चोर डिवाइस लगी बाइक को लेकर भागेगा तो एक कोड निर्धारित मोबाइल नम्बर से डायल करना होगा, जिससे बाइक तुरत बंद हो जायेगी और तब तक स्टार्ट नहीं होगी।
ऐसे काम करेगी डिवाइस
जब तक दोबारा उस कोड को निर्धारित मोबाइल नम्बर से डायल नहीं किया जायेगा। इसका डेमो देखने के बाद एसडीएम मुहम्मद नासिर ने डिवाइस और बनाने वाले युवकों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि युवकों के इस प्रयोग को पेटेंट कराने के लिए जल्द ही देहरादून भेजा जायेगा, ताकि डिवाइस का निर्माण करने वालों के पास उक्त पेटेंट सुरक्षित रहे और उन्हें इसका लाभ मिल सके। डिवाइस बनाने वाले गुरविन्दर किसान हैं, जबकि दीपक और सचिन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं।
ऐसे काम करेगी डिवाइस
बाइक सिक्योरिटी डिवाइस पूरी तरह से बैटरी चलित है। इस डिवाइस को बाइक के मेन स्विच से वायर के जरिए जोड़ा जाएगा। डिवाइस लगी बाइक अगर चोरी होती है तो निर्धारित मोबाइल नम्बर से एक विशेष कोड डायल करना होगा। इस पर बाइक तुरंत ही बंद हो जायेगी।
इसके बाद बाइक तभी स्टार्ट होगी जब डिवाइस से जुड़े मोबाइल नंबर से विशेष कोड को डायल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चोर भले ही डिवाइस की वायर काट दे, तो भी बाइक स्टार्ट नहीं होगी। निर्धारित मोबाइल नम्बर से ही डिवाइस काम करेगी, क्योंकि डिवाइस में मोबाइल सेट का एमआई नम्बर भी सुरक्षित रहेगा।