फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another vicious member of Baba Amrik Gang arrested from Haryana

Dehradun News: बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर गुर्गा हरियाणा से गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 03:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Another vicious member of Baba Amrik Gang arrested from Haryana
I
विज्ञापन

II
तीन दिनों से घर की कुर्की के लिए जगादरी में डेरा डाले हुए थी राजपुर पुलिस
I
I

I
Iअमरीक सिंह समेत गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
I
I
I
Iजमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे बाबा अमरीक गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की कुर्की की जानी थी, जिसके लिए पुलिस ने तीन दिन से हरियाणा में डेरा डाला हुआ था। इसी बीच 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस इस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इसी वर्ष राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने पुंडीर को जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये हड़पे थे। मामले की जांच की गई तो इसमें हरियाणा के जालसाज अमरीक सिंह का नाम सामने आया। अमरीक सिंह लोगों को झांसे में रखकर इस तरह से ठगी करता था। इस मामले में अब मोहम्मद अदनान, अमजद अली, शरद गर्ग, साहिल और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले दिनों 20 सितंबर को सरगना बाबा अमरीक सिंह को भी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

I
I
I
Iजबकि, मुख्य आरोपी संजीव कुमार और संजय गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के कुर्की वारंट न्यायालय से हासिल किए और हरियाणा के जगादरी में कार्रवाई शुरू की। गत 23 सितंबर को संजय गुप्ता को कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस संजीव कुमार के घर की कुर्की करने की प्रक्रिया में हरियाणा पहुंची थी। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कुर्की की भनक लगते ही वह शहर से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसी बीच आरोपी संजीव कुमार को मोहंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुर्गा गार्डन जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed