{"_id":"66b4023f7cc65d3a780499f4","slug":"another-member-of-the-absconding-gang-involved-in-cheating-dehradun-news-c-5-1-drn1031-472947-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परीक्षा में नकल कराने के मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परीक्षा में नकल कराने के मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
I सितंबर 2023 में हुई थी परीक्षा, चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है एसटीएफI
एसटीएफ ने भारतीय वन्य जीव संस्थान की भर्ती परीक्षा में नकल कराने में फरार चल रहे गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। परीक्षा के दौरान पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया था। मामले में जांच आगे बढ़ी तो गिरोह का पता लगा। इस मामले में एसटीएफ अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी मोहित पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सितंबर 2023 में दून के कई केंद्रों पर डब्ल्यूआईआई की मल्टी टास्किंग स्टाफ पद पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही थी। इसमें नकल की जानकारी मिली तो पटेलनगर के राजा राम मोहन राय पब्लिक स्कूल से दो छात्र नवराज और प्रदीप निवासी जींद हरियाणा पकड़े गए, जो कान में एक इयर फोन और शर्ट के अंदर कैमरा लगाकर नकल कर रहे थे। इसमें जांच आगे बढ़ी तो हरियाणा के एक गिरोह खुलासा हुआ। यहां से इसकी जांच एसटीएफ को दे दी गई। एसटीएफ की जांच में पता चला कि प्रदीप मूल परीक्षार्थी मोहित के नाम से परीक्षा दे रहा था। दोनों आरोपी के परीक्षा देने की व्यवस्था आरोपी सोनू और पवन ने की थी।
इनकी गिरफ्तारी पर एसटीएफ ने 15-15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी सोनू को पहले ही एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ ने मामले में फरार चल रहे आरोपी पवन वासी निवासी जिला कैथल हरियाणा को रोहतक एसटीएफ के साथ हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।