फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another member of cyber thug gang arrested for cheating 13 lakhs

Dehradun News: 13 लाख की धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Another member of cyber thug gang arrested for cheating 13 lakhs
क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दिव्यांग से 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन साथियों को एसटीएफ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी दिल्ली सिविल सर्विस डिफेंस में कार्यरत था। एसटीएफ को आरोपी की एक कंपनी के बारे में भी पता चला है जिसमें पांच करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक ई-कॉमर्स साइट का गिफ्ट गिविंग मैनेजर बताया था और दिव्यांग विक्रम कुमार पडाला के साथ 13 लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने उन्हें क्रिप्टो करेंसी में आनलाइन ट्रेडिंग करने और यूट्यूब वीडियो को लाइक करने पर पैसा कमाने का लालच दिया था। इस मामले में पहले ही तीन साइबर ठगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चौथे आरोपी को संगम विहार नार्थ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद इकबाल निवासी संगम विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक जांच में यह भी सामने आया है कि इकबाल ने धोखाधड़ी के लिए आइक्यू सर्विस एंड साॅल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खोली है। इस कंपनी के खाते से करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपी के पास से सात डेबिट व क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed