फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another lift will be installed in Doon Hospital

दून अस्पताल में मरीजों तीमारदारों की सुविधाओं के लिए लगाई जाएगी एक और लिफ्ट

Thu, 21 Jul 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Another lift will be installed in Doon Hospital
दून अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को पांच मंजिली ओपीपी बिल्डिंग में चढ़ने उतरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर एक और लिफ्ट लगाई जाएगी। दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से लिफ्ट लगाने को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं मरीजों को ओपीडी बिल्डिंग में प्रवेश करने में दिक्कत ना हो, इसके लिए रैंप बनाने के साथ ही दो सीढ़ियों का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अस्पताल के पांच मंजिली ओपीडी बिल्डिंग में वैसे तो तीन लिफ्ट लगाई गई है, लेकिन मरीजों, तीमारदारों की संख्या बहुत होने की वजह से तीन लिफ्ट पर्याप्त नहीं है। ऐसे में एक और लिफ्ट लगाने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल परिसर की ओपीडी में आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रैंप बनाने के साथ ही दो सीढ़ियों का भी निर्माण कराया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि दून महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। संभव है कि अगस्त के पहले हफ्ते में नए भवन में महिला ओपीडी शुरू करने के साथ ही इमरजेंसी को भी शुरू कर दिया जाए। महिला अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। महिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से महिलाओं के इलाज की पुख्ता व्यवस्था करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में बेड की कमी का भी सामना नही करना होगा। कारण कि नए भवन में पर्याप्त संख्या में बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed