फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another girl student accused doctor of sexual harassment Pantnagar Uttarakhand news in hindi

Pantnagar: एक और छात्रा ने डॉक्टर पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 11:07 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Dec 2022 11:07 AM IST
सार

विवि अस्पताल के डॉ. दुर्गेश कुमार पर इलाज के नाम पर दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में जब डॉक्टर से पिछले दिनों बात की गई तो उन्होंने पीड़ित छात्रा पर ही आरोप लगाते हुए उसे गर्भवती बताकर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए आने का बयान दिया।

विज्ञापन
Another girl student accused doctor of sexual harassment Pantnagar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की एक और छात्रा ने डॉ. दुर्गेश कुमार पर इलाज के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मंगलवार को छात्रा की तहरीर पर पंतनगर थाने में आईपीसी की धारा 354, 506 व 376 के तहत दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही डॉ. दुर्गेश को एक छात्रा से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोमवार को छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान एसएसपी ने सभी छात्राओं को आश्वस्त किया था कि किसी के साथ भी ऐसी घटना वर्तमान या पूर्व में घटित हुई हो तो वह नि:संकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन


एसएसपी के आश्वासन पर एक अन्य छात्रा ने डॉ. दुर्गेश के खिलाफ शिकायत की। इस प्रकरण में कुछ अन्य छात्राओं ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण करने की बात कही है। एसएसपी का कहना है कि यदि किसी अन्य पीड़ित छात्रा की तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक और छात्रा ने लगाया आरोप
इधर, पंतनगर विवि के छात्र-छात्राओं के ट्विटर हैंडल पर वायरल हो रहे एक मैसेज में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की एक और छात्रा ने भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। अब देखना होगा कि ये छात्रा पुलिस के पास जाती है या नहीं। उधर, छात्रा से यौन शोषण के आरोपी डॉक्टर को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

डॉक्टर की बयानबाजी से खुला मामला... 
विवि अस्पताल के डॉ. दुर्गेश कुमार पर इलाज के नाम पर तकनीकी रूप से दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में जब डॉक्टर से पिछले दिनों बात की गई तो उन्होंने पीड़ित छात्रा पर ही आरोप लगाते हुए उसे गर्भवती बताकर गर्भपात की गोलियां लेने के लिए आने का बयान दिया था।

ये भी पढ़ें..उत्तराखंड: चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद छात्रा ने अपने साथ हुए गलत काम की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दी। ये पोस्ट जब वायरल हुई हो एसएसपी के पास भी पहुंची और उन्होंने संज्ञान में लेते हुए सीओ अनुष्का बडोला को छात्रावास भेजा। छात्रा से बातचीत की तब जाकर 161 के बयान हुए और उसकी तहरीर पर रात 11 बजे मुकदमा दर्ज हुआ। अब एक और छात्रा से यौन शोषण का मामला सामने आया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed