फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another fraudster arrested in the name of job in FCI

एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला एक और गिरफ्तार

Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Another fraudster arrested in the name of job in FCI
एफसीआई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों ठगने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस ने उसके एक साथी को गत चार फरवरी को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के अनुसार आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं से 10-10 लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन


इन ठगों के खिलाफ एसटीएफ ने फरवरी में ही कुल चार मुकदमे दर्ज किए थे। सभी से 10-10 लाख रुपये लिए गए थे। देहरादून निवासी एक युवक ने भी आरोपियों को फोन पे और चेकों के माध्यम से इतनी ही रकम दी थी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपियों ने युवकों का वेरिफकेशन भी करवाया था।
विज्ञापन


यही नहीं ज्वाइनिंग लेटर से लेकर उनका गोरखपुर में फर्जी प्रशिक्षण भी कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने चार फरवरी को विकास चंद्रा निवासी पौड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, कपिल सैनी निवासी नीलखुदाना, ज्वालापुर, हरिद्वार का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एसटीएफ ने उसे भी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तीन मोबाइल, दो सिम कार्ड, दो पासबुक, चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि इनके साथ कुछ और युवक भी शामिल हैं। फिलहाल एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस इनकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed