फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another FIR against the imposter who swindled 65 tolas of gold.

Dehradun News: 65 तोला सोना ठगने वाले ढोंगी के खिलाफ एक और प्राथमिकी

Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Another FIR against the imposter who swindled 65 tolas of gold.
सेलाकुई में एक परिवार से तंत्र-मंत्र के नाम पर 65 तोला सोना ठगने वाले ढोंगी बाबा राहुल थापा के खिलाफ एक और अभियोग पंजीकृत हुआ है। कैंट कोतवाली क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक ने पूजा और धन शुद्धिकरण के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता होम बहादुर थापा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर में विलासपुर कांडली कैंट निवासी होम बहादुर थापा ने बताया कि वे वर्तमान में ओएनजीसी की फायर सर्विस में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मनीषा थापा आर्मी स्कूल में शिक्षिका हैं। वर्ष 2022 से उनकी पहचान सेलाकुई स्थित वैष्णो देवी मंदिर के महंत राहुल थापा से हुई थी। पहले बच्चे के नाम पर पूजा कराने के लिए उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे जिसके बाद उनका महंत पर विश्वास बढ़ गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में जब उन्होंने वाहन खरीदने की इच्छा जताई तो राहुल थापा ने वाहन खरीदने के लिए रखी गई धनराशि की शुद्धि पूजा कराने की बात कही। इसके लिए लकड़ी का एक बॉक्स तैयार करवाया गया और छह लाख रुपये उसमें रखने को कहा गया। आरोप है कि चार अगस्त 2024 को उनके घर पर पूजा कराई गई जिसमें छह लाख रुपये कपड़े में बांधकर बॉक्स में रखवाए गए और ऊपर से नारियल व चावल रखकर बॉक्स बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा गया है कि राहुल थापा ने बॉक्स को मंदिर में रखने और दो महीने तक न खोलने की हिदायत दी थी। जब 15 अक्तूबर 2024 को बॉक्स खोला गया तो उसमें केवल तीन नारियल और चावल मिले जबकि छह लाख रुपये गायब थे। इस संबंध में संपर्क करने पर राहुल थापा लगातार बहाने बनाता रहा और अंधविश्वास से जुड़ी बातें कहकर टालता रहा। होम बहादुर थापा का आरोप है कि राहुल थापा ने आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि बैंक खातों से निकाली गई धनराशि के रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि राहुल थापा के खिलाफ अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप भी सामने आए हैं। कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed