{"_id":"6429e46c01be7a14d9054844","slug":"another-fetus-found-near-hospital-dehradun-news-c-5-drn1037-120915-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: झाड़ियो में फिर मिला एक विकसित बच्ची का भ्रूण, पैर में लगी हुई थी दून अस्पताल की क्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: झाड़ियो में फिर मिला एक विकसित बच्ची का भ्रूण, पैर में लगी हुई थी दून अस्पताल की क्लिप
Mon, 03 Apr 2023 04:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 04:20 PM IST
सार
बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी।
विज्ञापन
भ्रूण
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून अस्पताल के पास झाड़ियों में रविवार को फिर एक भ्रूण मिला है। बीते माह भी इसी क्षेत्र में भ्रूण मिला था। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। ताजा मामले में भी आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अस्पतालों में जांच की जा रही है। ताकि, भ्रूण यहां फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बीते माह दून अस्पताल के पास झाड़ियो में एक विकसित भ्रूण मिला था। यह भ्रूण एक लड़की का था। इस पर दून अस्पताल की क्लिप लगी हुई थी। माना जा रहा था कि महिला की डिलीवरी दून अस्पताल में हुई होगी। लेकिन, पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इसी बीच रविवार को इस जगह से कुछ दूरी पर एक और भ्रूण मिलने से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस टीम ने दून अस्पताल के और अन्य अस्पतालों में इसके संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि यह अविकसित भ्रूण है। इससे यह पता नहीं लगाया जा सकता कि यह लड़की का है या फिर लड़के का। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि आठ साल पहले इस तरह के मामलों को अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद लगातार मुकदमे भी दर्ज हुए। लेकिन, पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन