फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another accused in registry fraud case dies, commits suicide in Delhi

Dehradun News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के एक और आरोपी की मौत, दिल्ली में की आत्महत्या

Sat, 21 Sep 2024 03:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Another accused in registry fraud case dies, commits suicide in Delhi
I
विज्ञापन

IIपटेलनगर थाने में करोड़ों की जमीन बेचने में आया था आरोपी चाप सिंह का नाम
I
I

I
Iइससे पहले केपी सिंह और सुखविंदर नाम के आरोपी की हो चुकी है मौत
I
I
I
Iराजधानी का रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा अब किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। इस मामले में अब मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पिछले साल मुख्य आरोपियों में से एक सहारनपुर के केपी सिंह की सहारनपुर जिला जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब इससे जुड़े दो और आरोपियों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला आरोपी चाप सिंह का है। चाप सिंह की दिल्ली के नरेला में ट्रेन कटने से मौत हो गई है। प्रथमदृष्टया मामला आत्हत्या का ही बताया जा रहा है।
I
I
I
Iबताया जा रहा है कि चाप सिंह मुख्य आरोपी केपी सिंह का दायां हाथ था। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी चाप सिंह फरार चल रहा था। वह मूल रूप से सोनीपत हरियाणा का रहने वाला था। केपी सिंह के खिलाफ कैंट थाने में राजेंद्र नगर स्थित एक प्लॉट को बेचने का मामला सामने आया था। उस मामले में भी चाप सिंह बतौर गवाह था। अब खबर आई है कि उसकी लाश नरेला के रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि बेहद कर्जा होने के चलते उसने आत्महत्या की है। इसकी पुष्टि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने भी की है।
विज्ञापन

I
Iइससे पहले सुखविंदर सिंह की गत आठ सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। सुखविंदर के खिलाफ भी रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कई मुकदमे दर्ज थे। बता दें कि मौत का सिलसिला पिछले साल केपी सिंह से शुरू हुआ था। केपी सिंह एक मामले में जमानत तुड़वाकर सहारनपुर जेल में बंद हुआ था। उसके खिलाफ यहां देहरादून में भी एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे थे। इसी बीच उसकी जेल में तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले केपी सिहं फिर सुखविंदर और अब चाप सिंह की मौत इस मामले में किसी बड़ी साजिश की ओर ही इशारा कर रही है। कोई है जिसे अपने राज खुलने का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I

I
I

I
I30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए रजिस्ट्री फर्जीवाड़े
I
I
I
Iबता दें कि पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। इसमें दो एसआईटी एक प्रशासन और एक पुलिस के स्तर पर गठित हुई थी। प्रशासन की एसआईटी ने मामलों की जांच की और मुकदमों की संस्तुति कर पुलिस के पास भेजा। पुलिस अब तक करीब 30 से ज्यादा मुदकमे दर्ज कर चुकी है। इसमें 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकतर मुकदमो में चार्जशीट भी पुलिस दाखिल कर चुकी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article