फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Annual function was organized at Saraswati Vidya Mandir

शिक्षा और संस्कारों की पाठशाला है विद्या मंदिर : कर्नल कोठियाल

Mon, 05 Feb 2024 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Annual function was organized at Saraswati Vidya Mandir
Iसरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में मनाया गया वार्षिक समारोहI
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा और संस्कार देने का काम विद्या भारती की ओर से संचालित शिक्षण संस्थानों में होता है। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर और विद्या मंदिर में पढ़ने वाले छात्रों के अंदर बाल्यकाल से ही देशभक्ति और संस्कार के बीच रोपे जाते हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी। इससे सभी नागरिकों में समानता और समरसता का भाव जागृत होगा। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बृजेश तिवारी ने कहा कि विद्या मंदिर शिक्षा और संस्कार की पाठशाला है। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी, हिमाचली, गुजराती, नेपाली, पंजाबी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डांडिया और कश्मीरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। नाटक का मंचन कर नशे और मोबाइल से दूर रहने की संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य अनुसुईया प्रसाद जखमोला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रबंधक भारत चौहान, अध्यक्ष रविंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल, पूर्व प्रबंधक पुष्कर सिंह बिष्ट, कलीराम भट्ट, गंभीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed