{"_id":"6ac2939ca67029f2540a8e05","slug":"annual-function-becomes-a-celebration-of-valor-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1082547-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वीरता, संस्कृति और प्रतिभा का उत्सव बना वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वीरता, संस्कृति और प्रतिभा का उत्सव बना वार्षिकोत्सव
Sun, 04 Oct 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल विकासनगर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव उल्लास, संस्कृति और विद्यार्थियों की प्रतिभा के भव्य प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस अभिनव कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रो. अनीता रावत एवं डॉ. गुनमीत बिंद्रा रहे। विद्यालय अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निदेशक यश अग्रवाल, प्रधानाचार्या सोनिया कुमार और डीन शिवानी नैथानी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों ने द मैजिकल लाइब्रेरी के माध्यम से कहानियों को मंच पर जीवंत किया। अकादमिक डीन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट योगदान के लिए अश्ली रॉबर्ट, अमन रियाल, नरेश शाह, शालिनी रावत और कंचन को सम्मानित किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण मणिकर्णिका-झांसी की रानी रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, त्याग और देशभक्ति को अभिनय, संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। पहली बार विद्यार्थियों की एरियल प्रस्तुति ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।