फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anniversary celebrated with pomp

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

Thu, 03 Oct 2024 04:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
anniversary celebrated with pomp
जौनसार पब्लिक स्कूल का बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमाें की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत पर मनमोहक नृत्य किया। नर्सरी के बच्चों ने न काटो मुझे दुखता है गीत के माध्यम से वन सरंक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य लीना साहा को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य की ट्राफी भेंट की। विद्यालय के बोर्ड टापर वेदांश मोहल, साक्षी वर्मा, गरिमा को नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर अलीन देब साहा, वाइस चेयरमैन कर्नल सुब्रमण्यम प्रशांत, सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह, वाइस प्रिंसिपल विजय कुमार, निधि नैथाणी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed