{"_id":"57d9c1ed4f1c1bc372d479a9","slug":"anm-rally-to-dm-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय तक रैली निकालेंगी एएनएम, सीएम को भेजेंगी ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय तक रैली निकालेंगी एएनएम, सीएम को भेजेंगी ज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Sep 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Demo Pic
छह सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज एएनएम आज प्रदेश भर में जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध जताएंगी। एएनएम सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित होंगी और प्रदर्शन करते हुए डीएम दफ्तर तक पहुंचेंगी। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों पर कार्रवाई का अनुरोध करेंगी।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तराखंड मातृ-शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूडा ने बताया कि सभी जिलों में सीएमओ कार्यालय से जिलाधिकारी तक रैली निकाली जाएगी। कर्मचारी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 20 सितंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की दशा में 21 सितंबर से क्रमिक अनशन किया जाएगा। कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री को भी ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
टीकाकरण की वैकल्पिक व्यवस्था
बुधवार को टीकाकरण और एएनएम की हड़ताल को देखते हुए अस्पतालों में टीकाकरण की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। राजधानी के अस्पतालों में भी छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। हालांकि, कुछ स्थानों पर एएनएम के हड़ताल पर रहने के चलते उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन